पिसावां, सीतापुर। थाना प्रभारी प्रभात कुमार गुप्ता द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय की अवहेलना के मामलों में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार राम ठाकुरपुर निवासी तोताराम के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी था। वह दहेज उत्पीड़न के मामले में दर्ज मुकदमे का आरोपी था और न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। वहीं कैथूलिया निवासी कैलाश तथा वरमोला निवासी अर्जुन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों शराब अधिनियम के मामले में वांछित चल रहे थे और न्यायालय में पेश नहीं हुए थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।






