महोली, सीतापुर। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी महोली नागेंद्र चौबे एवं कोतवाली प्रभारी जंग बहादुर पांडे के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत महोली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत उपनिरीक्षक सुनील सिंह की टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सूरज तिवारी निवासी मोहल्ला तरीनपुर, नगर कोतवाली सीतापुर है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अभियुक्त के विरुद्ध नगर कोतवाली क्षेत्र में कई आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं और वह काफी समय से वांछित चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। महोली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।






