मुझे स्कूल भेजो

Date:

घर का सारा काम करूँगी,

मम्मी स्कूल भेजो न।

अनपढ़ न रह जाऊँ मैं,

मुझको स्कूल भेजो न।

 

पेन कॉपी पेंसिल लेकर,

मैं स्कूल में जाऊँगी।

पढ़ – लिखकर के ,

कलक्टर बन जाऊँगी।

 

बत्ती वाली गाड़ी ,

घर अपने मैं लाऊंगी।

जिले की मुखिया बनकर,

सबका दर्द मिटाऊंगी।

 

कन्या की पूजा करते,

मम्मी घर- घर देखा है।

दुर्गा माँ का रूप मानकर,

चरणों को पूजा जाता है।

 

ओलंपिक के खेल खेलना,

मम्मी मैं भी चाहती हूँ।

खेल के मैदानों में जा,

मेडल जीतना चाहती हूँ।

 

अक्षर -अक्षर जोड़ दूंगी

टूटा फूटा लिख डालूँगी।

बाल कविता लिखकर,

मैं शाबाशी पाऊंगी।

 

नन्हे- नन्हे कदम मेरे,

मंजिल तय कर पाएंगे।

मुझे विश्वास है खुद पर,

सपनों को सच कर पाएंगे।

 

-डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित

भवानीमंडी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...