हिन्दी हमारी शान है
हिंदी हमारी आन है
हिन्दी हमारी भाषा मे
पूरा ही हिंदुस्तान है ।।
हिंदी हमारी है सरल
हिंदी हमारी है सहज
हिंदी हमारी भाषा पर
हम सबको अभिमान है।।
हिंदी हमारी है अनमोल
इसका न कोई तोल-मोल
हिंदी हमारी भाषा को
सोच समझ कर बोल ।।
हिंदी है प्रेम की भाषा
और जन-जन कीभाषा
हिंदी सबको जोड़ती है
ममता- दुलार की भाषा ।।
हिंदी में ही हमारे राम है
हिंदी में हमारे श्याम है
हिंदी हमारी भाषा में
शिव शंकर भगवान है ।।
हिंदी में है सूर- तुलसी
हिंदी में ही कबीरा है
हिंदी साहित्य में रहीम
हिंदी में भक्तिन मीरा है।।
हिंदी में ही हमारे वेद है
हिंदी में लिखी पुराण
हिंदी में ही उपनिषद है
हिंदी में पढ़ो कल्याण।।
आशा जाकड़ ‘आस’इन्दौर






