गणेश महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Date:

 

 

महोली, सीतापुर। नगर के उमाशंकर इंटर कॉलेज ऑफ साइंस में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विद्यालय परिसर में तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों को देखकर अभिभावक तालियां बजाने के साथ उनका उत्साहवर्धन करते नजर आए।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की आरती से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा ने विधि-विधान से भगवान गणेश की आरती की। इसके बाद छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया।

विद्यालय में आयोजित गणेश महोत्सव का समापन बुधवार को होगा। इस अवसर पर भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...