महोली, सीतापुर। तहसील क्षेत्र में परंपरागत रूप से गणेश चतुर्थी, हरितालिका तीज एवं ऋषि पंचमी के पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाए गए। इस अवसर पर तुरंतनाथ धाम में भगवान गणेश एवं गौरी-शंकर का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।
मान्यता है कि भगवान शिव से विवाह की मनोकामना पूर्ण करने के लिए माता पार्वती ने हरितालिका तीज का व्रत किया था। इसी परंपरा के तहत सुहागिन महिलाओं द्वारा इस व्रत को श्रद्धापूर्वक रखा जाता है। व्रत के दौरान महिलाएं निर्जला रहकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं तथा रात्रि में आरती और श्रृंगार कर सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं।
नगर क्षेत्र के विभिन्न घरों में भी हरितालिका तीज का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। माताओं एवं बहनों ने अपने अखंड सुहाग, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया






