राजकीय महाविद्यालय सांपला में हिन्दी-विभाग के तत्वाधान में हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंकिता बेनिवाल ने किया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिन्दी हमारी संवेदनाओं की भाषा है तथा यह अभिव्यक्ति का सरल माध्यम है। इसे हमें सिर्फ आज एक दिवस के रूप में नहीं मनाना है बल्कि भविष्य के रोजमर्रा के दैनिक कार्यों में इसका प्रचार-प्रसार बढाना है तभी हिन्दी उन्नति के पथ पर बढ़ सकती है। कार्यक्रम में श्री पवन कुमार ने भी हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार ने भी हिन्दी की महता, हिन्दी में कैरियर व हिन्दी के बढते कदमों पर प्रकाश डाला। सभी विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता करवाई गई। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इंद्रजीत को द्वितीय स्थान करूणा व सुनीता को तथा तृतीय स्थान शीतल ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंश द्वितीय स्थान सुमित तथा तृतीय स्थान करूणा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। हिन्दी-विभाग के अध्यक्ष ने सभी विजेताओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
राजकीय महाविद्यालय सांपला में मनाया गया हिन्दी दिवस
Date:






