किसान जागरूकता बैठक संपन्न, ऑनलाइन आवेदन की दी जानकारी

Date:

 

पिसावां, सीतापुर। राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसान जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीज भंडार प्रभारी पवन कुमार ने किसानों को रबी फसल की बुवाई के लिए बीज प्राप्त करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 30 सितंबर तक उपलब्ध है। किसान जनसेवा केंद्र अथवा राजकीय कृषि बीज भंडार पर पहुंचकर अपना ऑनलाइन आवेदन करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। किसानों को समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर कृषि विभाग की सुविधा का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान किसानों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

देश और दुनिया में दस्तक

देश और दुनिया में दस्तक देने जा रही डॉ...

दर्द

दर्द मिलेगा तो पूछूंगा सितम हम पर ही ज़्यादा क्यों!! आप...

तू साथ है प्रभु, हैं सब साथ मेरे। छँट जाएँ पीड़ा...

सादगी में छिपी असाधारण शक्ति

लाल बहादुर शास्त्री : सादगी में छिपी असाधारण शक्ति   2...