आपदा पीड़ितों को राहत, मृतक परिवारों को चार-चार लाख

Date:

 

महोली/सीतापुर महोली विधायक शशांक त्रिवेदी के ब्रह्मावली स्थित ठाकुरद्वारा परिसर में रविवार को दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत सहायता वितरित की गई। प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय ने तीन मृतक परिवारों को चार-चार लाख रुपये के डेमो चेक तथा 19 मकान क्षति पीड़ितों को चार-चार हजार रुपये के डेमो चेक प्रदान किए। मंत्री ने बताया कि बैंक के कार्य दिवस में सहायता राशि लाभार्थियों के खातों में सीधे भेज दी जाएगी।

शुक्रवार को नरनी गांव की दिव्यांग शांती देवी, मल्लपुर बेहटा के किसान कैलाश कनौजिया और इनायत नगर के राकेश राठौर की दैवीय आपदा में मृत्यु हुई थी। बताया गया कि कच्ची दीवार ढहने तथा बिजली का खंभा गिरने की घटनाओं में इनकी जान गई।

” मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र प्रभावित परिवारों तक सरकारी सहायता समय से पहुंचाई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि आपदा से हुए नुकसान का नियमानुसार आकलन कर प्रभावित लोगों को अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ”




मकान क्षति पीड़ितों में कपसा के चिरंजू, बेहड़ा के ब्रजेश, ताविंदानगर के महेंद्र व शिशुपाल, डिघरा के दीपक व मंगली, रामनगर के गुड्डू, अंबारी के नन्हू व शिवपूजन, जहांसापुर की कुंती, जगरानी व मीरा, चकड़ेरा के चेतराम, कपूरपुर के गुड्डू, अनिल, बांकी व विनीत, चिनहरा के श्रवण तथा मुसब्बरपुर के कमलेश शामिल रहे।

इस अवसर पर सीडीओ दीक्षा जोशी, एडीएम आयुष चौधरी, एसडीएम शैलेंद्र गौतम, तहसीलदार अंकुर यादव, एएसपी दुर्गेश सिंह, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, सीओ नागेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर जेबी पांडेय, मनीष बाजपेयी, राजू दीक्षित, दीपांशु शुक्ला सहित ब्लॉक एवं तहसील के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...

ग़ज़ल 

मुझसे ज़मीर बेच के खाया नहीं गया। मज़बूर को कभी...

स्वाभिमानी स्त्री

लोगों ने मुझे तोड़ने की, हद से ज्यादा कोशिशें की। मैं...