अमित मिश्रा
महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत महोली के सफाई कर्मचारियों द्वारा बाबा बैजनाथ धाम परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान नगर पंचायत के समस्त सफाई कर्मचारियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई की और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से लोगों का ध्यान स्वच्छ वातावरण के महत्व की ओर आकर्षित किया गया।
यह स्वच्छता अभियान नगर पंचायत महोली के अधिशासी अधिकारी रामकृष्ण वर्मा के निर्देश पर संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।






