ललित कुमार गुप्ता बने केसरिया हिंदू वाहिनी गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Date:

 

 

संगठन के प्रति निष्ठा और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए मिली पदोन्नति

सीतापुर। केसरिया हिंदू वाहिनी गौ रक्षा प्रकोष्ठ में संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और लगातार किए जा रहे अच्छे कार्यों को देखते हुए नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित कुमार गुप्ता को पदोन्नति देकर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीतापुर का दायित्व सौंपा गया है।

संगठन के प्रदेश प्रभारी कुलदीप बाजपेई एवं जिला अध्यक्ष दिवाकर बाजपेई के निर्देशानुसार ललित कुमार गुप्ता को यह नई जिम्मेदारी प्रदान की गई। पदोन्नति की घोषणा के बाद केसरिया हिंदू वाहिनी गौ रक्षा प्रकोष्ठ की सीतापुर टीम के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

” इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पदोन्नति से कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास का माहौल रहा। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि ललित कुमार गुप्ता नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए गौ सेवा, समाज सेवा और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे “

ललित कुमार गुप्ता ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

स्वच्छता अभियान की हकीकत: दीवारों पर स्लोगन, जमीन पर गंदगी का अंबार

  महोली के मेला ग्राउंड में गंदगी से लोग परेशान,...