ब्यूरो चीफ राजकुमार
कानपुर देहात। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और सरकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले और शिविरों का आयोजन किया गया इस क्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत पाण्डेय ने अमरौधा में आयोजित सेवा सेतु स्वास्थ्य शिविर सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरौधा, पुखरायां और रूरगांव का औचक निरीक्षण किया
अमरौधा में आयोजित सेवा सेतु स्वास्थ्य शिविर का विशेष जायजा लेते हुए चिकित्सा अधीक्षक ने चिकित्सा दल को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाली जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा संक्रामक व मौसमी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए चिकित्सा अधीक्षक ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया चिकनगुनिया और दिमागी बुखार से बचाव हेतु विशेष रूप से जागरूक करें। उन्होंने घरों के आसपास जलभराव न होने देने, साफ-सफाई रखने और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने जैसी सावधानियों के बारे में जनता को शिक्षित करने पर जोर दिया
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के प्रयास के तहत आज डेरापुर में त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए






