‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए भाजपा कानपुर उत्तर ने बनाई रणनीति

Date:

‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए भाजपा कानपुर उत्तर ने बनाई रणनीति
दि ग्राम टुडे,कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के आगामी प्रसारण को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने एवं अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक जिला कार्यालय, नवीन मार्केट में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री का आत्मीय संवाद है, जो समाज में सकारात्मक सोच, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने सभी मंडल एवं बूथ पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी अंतिम रविवार को प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम का सुनियोजित आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा अधिक से अधिक नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, प्रबुद्धजनों एवं प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित हो सके। बैठक में मंडलवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने, लाभार्थियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने तथा कार्यक्रम को जन-उत्सव के रूप में मनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन के निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, महामंत्री अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, सीमा एमबीए, मंत्री मोनेन्द्र राजपूत, पूनम कंवर, जीतू कश्यप, प्रभाकर अवस्थी, सुरेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...