PPL जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026: खेल भावना के बीच महादेव क्रिकेट क्लब ने जीता फाइनल मुकाबला
पादूकलां। मेगा ऑक्शन PPL जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला महादेव क्रिकेट क्लब और श्री रानाबाई क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबले में महादेव क्रिकेट क्लब ने 33 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान बस्तीराम प्रजापत के नेतृत्व में महादेव क्रिकेट क्लब ने श्री रानाबाई क्रिकेट क्लब के सामने 123 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्री रानाबाई क्रिकेट क्लब की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया और 89 रन बनाए। इस प्रकार महादेव क्रिकेट क्लब ने 33 रनों से फाइनल मुकाबला जीतकर PPL जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की।
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत-हार से ऊपर उठकर अनुशासन, आपसी सम्मान और खेल भावना का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदीप टेलर को मैन ऑफ द सीरीज, मुकेश लखारा को बेस्ट बॉलर और यस टाक को बेस्ट फील्डर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हाइजीन कमेटी के सदस्य राधेश्याम गौड़ और सोनू की ओर से खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ पुरस्कार राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन और खेल भावना का संदेश दिया।







