लालगंज, प्रतापगढ़। पौध रोपण महाअभियान के तहत रविवार को यहां लालगंज दीवानी परिसर में छायादार तथा फलदार पौध रोपित हुए। वहीं सभागार में पौध संरक्षण को लेकर संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ। अभियान की हौसला आफजाई के लिए नौनिहालों को पुरस्कृत भी किया गया। लालगंज वानिकी विभाग के संयोजन में हुए महाअभियान का शुभारम्भ अपर जिला जज रघुवीर सिंह राठौर व सिविल जज अशोक कुमार ने अधिवक्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पौध रोपणकर किया। सभागार में हुई गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अपर जिला जज रघुवीर सिंह राठौर ने कहा कि आधुनिक विकास की चकाचैंध में मानवीय सभ्यता के विकास को प्राथमिकता दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जलवायु संरक्षण के लिए पौध रोपण व संरक्षण सबसे बड़ी जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज अशोक कुमार व संचालन वन क्षेत्राधिकारी प्रेमचन्द्र मिश्रा ने किया। संगोष्ठी को ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचन्द्र तिवारी व रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने सम्बोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महŸव पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रधानाध्यापक डा. वीरेश सिंह, प्रधानाचार्य एस.एन. त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद, उपाध्यक्ष नामवर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता देवी प्रसाद मिश्र बेलौरा, विष्णु सिंह आदि रहे। इधर नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय खालसा सादात में चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी व ईओ इन्द्र प्रताप ने पौध रोपण किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाध्यापक राजाराम सरोज ने किया। नगर स्थित हेमवती नन्दन बहुगुणा पीजी कालेज में भी पौध रोपण अभियान हुआ दिखा। राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले प्राचार्य डा. ऋचा सुकुमार ने पौध रोपण किया। संयोजन कार्यक्रमाधिकारी डा. फणीन्द्र नारायण मिश्र ने किया। वहीं सांगीपुर स्थित गांधी इंटर मीडिएट कालेज में भी पौध रोपण महाअभियान के तहत प्रधानाचार्य डा. अभिताभ शुक्ल ने वृहद पौध रोपण का शुभारम्भ किया। यहां हुई गोष्ठी में उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी का सबसे बड़ा उपहार है। संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता रामबोध श्याुक्ल ने किया। इस मौके पर केडी दुबे, रविशंकर उपाध्याय, डा. बच्चा बाबू वर्मा, अनुराग उपाध्याय, डा. आशीष सिंह, अनिल कुमार, प्रेमकुमार वैश्य, इम्तियाज अहमद, सूरज पाल, महेश शुक्ल, नन्हें खां, हरिकेश विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार, छोटू पाठक आदि रहे।
मानवीय सभ्यता की सुरक्षा के लिए पौध रोपण व संरक्षण अनिवार्य आवश्यकता-अपर जिला जज
Date:






