महोली सीतापुर आदर्श नगर पंचायत द्वारा बाबा बैजनाथ धाम विस्तारीकरण योजना के तहत करोड़ों रुपया खर्च कर दिया जिसमें अभी तक बाबा बैजनाथ परिसर में इंटरलॉकिंग और दुकानदारों के लिए मंदिर के दोनों तरफ टीन सेट डलवाया गया अब कठिना नदी के किनारे जहां धार्मिक आयोजन होते हैं यहां पर महिलाएं अपने-अपने कलश भर्ती हैं जो वैसे ही पड़ा था जिसमें अब काम शुरू हो गया है अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी और श्रद्धालुओं को आसानी होगी बताते चलें की पूर्व में नगर पंचायत द्वारा घाट के निर्माण के लिए ठेका दिया था जिसने केवल घाट के चारों तरफ दीवार उठा दी और मिटटी डलवा कर छुट्टी पाली थी






