महोली (सीतापुर )तहसील क्षेत्र के ग्राम देवरिया में करीब 30 वर्षों से बंद पड़े चकमार्ग को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए खाली करा दिया है। ग्रामीणों की शिकायत जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के जनता दर्शन में पहुंची थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम महोली शैलेंद्र गौतम ने नायब तहसीलदार वसुंधरा त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार को नायब तहसीलदार, राजस्व टीम, महोली कोतवाली पुलिस और खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों की मौजूदगी में चकमार्ग को कब्जे से मुक्त कराया गया। इसके बाद रास्ते पर पटान का काम भी शुरू करा दिया गया है।
करीब 30 वर्षों से बंद पड़े चकमार्ग को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कराया खाली
Date:






