कानपुर में रात 9 से 11 बजे तक पुलिस का सख्त अभियान, शराब दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चेकिंग से मचा हड़कंप

Date:


दि ग्राम टुडे,कानपुर नगर। शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कानपुर पुलिस ने विशेष रात्रिकालीन चेकिंग अभियान शुरू किया है। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर प्रतिदिन रात 9 बजे से 11 बजे तक जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।


अभियान के तहत दक्षिण ज़ोन सहित सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान शराब की दुकानों, उनके आसपास खड़े संदिग्ध वाहनों तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस टीम यह भी सुनिश्चित कर रही है कि शराब की दुकानों पर निर्धारित नियमों का पूर्ण पालन हो और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि संचालित न हो।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान यदि किसी शराब की दुकान पर निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार रिपोर्ट तैयार कर सक्षम अधिकारियों को भेजी जाएगी तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि यह विशेष अभियान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, हुड़दंग और नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर पुलिस ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी अवैध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

भव्य जागरण का किया गया आयोजन

    कुतुबनगर (सीतापुर) कुतुबनगर क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम में मां...

राजपुर मे स्वदेशी जागरण मंच के तहत की गई बैठक

    ब्यूरो  राजकुमार   राजपुर कानपुर देहात,कस्बे के शिवधाम वाटिका मे स्वदेशी...

पीएसएसएस संगठन की लखीमपुर जनपद ईकाई की समीक्षा बैठक हुई संपन्न 

  मनीष वर्मा जिलाअध्यक्ष अनुराग कुमार उपाध्यक्ष तथा रामजीवन बने...

उर्वरक वितरण से पूर्व ग्राम स्तर पर फार्मर आईडी शिविर लगाए जाएं :  नवल किशोर मिश्रा

वीरेश तिवारी   सीतापुर। आजाद अधिकार सेना सीतापुर के जिला अध्यक्ष...