महोली, सीतापुर। कोतवाली महोली परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कोतवाली प्रभारी जंग बहादुर पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का ऐसा माहौल रहा कि पूरा कोतवाली परिसर कृष्णमय नजर आया।
” कार्यक्रम के दौरान कोतवाली प्रभारी जंग बहादुर पांडेय ने गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को उत्साहित कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत भजन “साँसों की माला में सिमरूँ मैं पी का नाम” ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजन की प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया “
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के इस आयोजन में भक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से देर तक भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।






