गुजैनी में महिला, पति और मासूम बच्चे से मारपीट, वायरल वीडियो के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

Date:

 

कानपुर नगर। गुजैनी थाना क्षेत्र में महिला, उसके पति और छोटे बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक महिला अपने पति और छोटे बच्चे के साथ बाइक से जाती दिखाई दे रही है। आरोप है कि रास्ते में महिला के परिजन हेमंत शर्मा और उसका मित्र संदीप ने उन्हें रोक लिया तथा महिला, उसके पति और बच्चे के साथ मारपीट की।
घटना का संज्ञान लेते हुए गुजैनी थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों हेमंत शर्मा एवं संदीप को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो और पीड़िता की शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

राष्ट्रीय महासचिव की नई जिम्मेदारी, प्रो. (डॉ.) राम आसरे सिंह कुशवाहा को मिली अहम जिम्मेदारी

दि ग्राम टुडे, कानपुर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता प्रोफेसर...

आपदा पीड़ितों को राहत, मृतक परिवारों को चार-चार लाख

  महोली/सीतापुर महोली विधायक शशांक त्रिवेदी के ब्रह्मावली स्थित ठाकुरद्वारा...

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...