सीतापुर महोली: ग्राम चंद्र में भाजपा उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा का भव्य स्वागत
सीतापुर के महोली क्षेत्र के ग्राम चंद्र में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष श्री गिरीश चंद्र मिश्रा का आगमन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं गौ रक्षा दल के सदस्यों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि गौ सेवा हम सभी का कर्तव्य है। गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना गया है। पृथ्वी पर गौ माता रहेगी, तभी मानव समाज का अस्तित्व सुरक्षित रहेगा।
कार्यक्रम में भाजपा नेता श्री मनोज मिश्रा, लक्ष्य मिश्रा, उत्कर्ष त्रिवेदी, गुड्डू पाल, आदर्श त्रिवेदी एवं दीपक दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं द्वारा दिव्य एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।






