जनपद कानपुर देहात की सर्विलांस टीम,थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त कार्यवाही 

Date:

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट राजकुमार सिंह

 

कानपुर देहात पुलिस द्वारा नागरिकों के गुमशुदा खोये हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निरंतर प्रभावी अभियान संचालित किया गया इसी क्रम में सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम तथा जनपद के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा प्राप्त मोबाइल गुमशुदगी संबंधी प्रार्थना पत्रों पर तकनीकी माध्यमों से प्रभावी कार्यवाही की गई सीईआईआर (CEIR) पोर्टल एवं सर्विलांस तकनीक के माध्यम से विभिन्न जनपदों से जनपद कानपुर देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों से ट्रेस किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए टीमों के सतत प्रयास एवं तकनीकी दक्षता के परिणामस्वरूप कुल 201 गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹ 30,08,900/- बरामद किए गए आज दिनांक 06.08.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात द्वारा बरामद किये गये उक्त मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किये गये इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि जनपद पुलिस आधुनिक तकनीक एवं सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए नागरिकों की गुमशुदा संपत्ति की बरामदगी हेतु निरंतर कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान सतत रूप से संचालित किए जाते रहेंगे अपने गुमशुदा मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनपद कानपुर देहात पुलिस का आभार व्यक्त किया बरामद किये गये मोबाइलों का विवरण कुल 201 मोबाइल फोन अनुमानित कीमत लगभग ₹ 30,08,900 रूपये बरामद करने वाली जिला कानपुर देहात पुलिस टीम सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

केशव ग्रीन सिटी’ में महा-रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाला

जलप्रलय के बीच सीतापुर पुलिस बनी देवदूत   सीतापुर (दि ग्राम...

सांड के हमले में युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

  महोली, सीतापुर। कोतवाली महोली क्षेत्र के ग्राम सरियामऊ में...

कुछ रिश्ते आवाज नहीं करते

कुछ रिश्ते आवाज़ नहीं करते फिर भी उम्र भर सुनाई...

कितने नाम बदलता है

दादा बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया। सब पैसे का खेल...