जमुना जी के तीर

Date:

गोपिन नाच नचावत कान्हा, जमुना जी के तीर।

मुरली की धुन सुनि कै गोपी, खोवैं आपनि पीर।।

 

कदंब तले खड़े कन्हैया, अधर सम्हाले मुरली।

मधुर तान पर झूमि रही हैं, बागन केरि कली।।

चंदा हँसै निहारे लीला, मंद बहत समीर।

गोपिन नाच नचावत कान्हा, जमुना जी के तीर।।

 

पीताम्बर तन, मोर मुकुट सिर, मुख पर है मुस्कान।

नैनन में ऐसी छवि बसती, भूलि जाए जग-भान।।

प्रेम सुधा में डूबी गोपी, मनवा भयो अधीर।

गोपिन नाच नचावत कान्हा, जमुना जी के तीर।।

 

राधा संग रास रचावत कान्हा, छेड़त मधुरिम तान।

ताल मिलावत पायल छनके, बसती ब्रज की जान।।

प्रेम विवस सब खोजैं भीतर,धरे हृदय म धीर।

गोपिन नाच नचावत कान्हा, जमुना जी के तीर।।

 

‘शिव’ मगन हो गावत लीला, धन्य भयो ब्रज धाम।

जमुना तट पर प्रेम बरसावत, नंदलाला घनश्याम।।

मन म अइसि बसे हैं कान्हा,भूला आज शरीर।

गोपिन नाच नचावत कान्हा, जमुना जी के तीर।।

कविराज डाॅ०-शिवकुमार सिंह ‘शिव’

दुसौंती रायबरेली-२२९३०६

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

स्याद्वाद गांधी के सत्याग्रह की दार्शनिक पृष्ठभूमि का मूल स्रोत : डॉ. विद्यासागर उपाध्याय

वाराणसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री...

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...