ब्यूरो रिपोर्ट राजकुमार
कानपुर देहात जिलाधिकारी कार्यालय, कानपुर देहात में जनपद के विभिन्न नगर निकायों के सम्मानित अध्यक्षों एवं उनके प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान नगर निकायों में संचालित विकास कार्यों जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों आगामी योजनाओं तथा नागरिक सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई उपस्थित सम्मानित अध्यक्षगण एवं प्रतिनिधि रामजी गुप्ता अध्यक्ष रुरा नगर पंचायत करुणाशंकर दिवाकर अध्यक्ष नगर पालिका देवशरण कमल अध्यक्ष नगर पंचायत रसूलाबाद श्रीमती अंशु त्रिपाठी प्रतिनिधि, नगर पंचायत राजपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीमती सीमा पाल एवं पंकज पाल प्रतिनिधि नगर पंचायत सिकंदरा श्रीमती पूजा निषाद एवं विनोद निषाद प्रतिनिधि नगर पंचायत मूसानगर भेंट के दौरान अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति आगामी प्रस्तावित कार्यों जल निकासी, सड़क निर्माण स्वच्छता अभियान, बिजली-पानी की व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय पार्क व खेल के मैदानों के विकास तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर जिलाधिकारी को अवगत कराया जिलाधिकारी ने सभी अध्यक्षों व प्रतिनिधियों के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सभी नगर निकायों को जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने चाहिए। विकास कार्यों में पारदर्शिता गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े सभी वैध प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर सीधे जिलाधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।इस शिष्टाचार भेंट में सभी अध्यक्षों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का अनुरोध किया, ताकि जनपद के विकास में और तेजी लाई जा सके






