थाना समाधान दिवस में नहीं नजर आए राजस्व कर्मी अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

Date:

 

महोली, सीतापुर। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में जहां फरियादियों की शिकायतें सुनने के लिए अधिकारी मौजूद रहे, वहीं राजस्व विभाग के कर्मचारियों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। बताया गया कि राजस्व कर्मियों की हड़ताल के कारण समाधान दिवस में पहले जैसी चहल-पहल नजर नहीं आई।

महोली कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली प्रभारी जंग बहादुर पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान एसडीएम शैलेंद्र गौतम एवं क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंची शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिकायतें सौंप दीं।

राजस्व कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण समाधान दिवस में राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया प्रभावित रही। हालांकि मौजूद अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

ज़िन्दगी की शाम

लगता है यह ज़िन्दगी की शाम है लोग शायद इसीलिए...

एक कमजोर आदमी

एक कमज़ोर आदमी हारता नहीं कभी   उसके अंदर भी होता है...

जीवन के इन चार दिनों में, करता चल शुभ कर्म

विधा-गीत सृजन जीवन के इन चार दिनों में, करता चल शुभ...

गांधीजी-लालबहादुर शास्त्री जयंती

2 अक्टूबर को दो जन्म जयंती मनाते, जन्मे भारत...