दि ग्राम टुडे की खबर का हुआ असर, कटने लगीं झाड़ियां

Date:

 

रेलवे फाटक से कंचनपुर तक शुरू हुआ सफाई अभियान, लोगों ने ली राहत की सांस

महोली, सीतापुर। आदर्श नगर पंचायत महोली क्षेत्र में रेलवे फाटक गुजिया से लेकर कंचनपुर तक सड़क के दोनों ओर उगी घनी झाड़ियों को लेकर दि ग्राम टुडे द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए सभासद राजू ने अधिशासी अधिकारी रामकृष्ण वर्मा से वार्ता की, जिसके बाद शनिवार सुबह से ही झाड़ियों की कटान का कार्य शुरू करा दिया गया।

सड़क के दोनों ओर काफी समय से झाड़ियां खड़ी होने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही झाड़ियों में जंगली जानवरों के छिपे होने का खतरा भी बना रहता था। झाड़ियों की कटान शुरू होने से मार्ग साफ होने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है।

खबर का असर दिखाई देने पर लोगों ने दि ग्राम टुडे के प्रयास की सराहना की

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...