नगर निगम ने बनाई ‘चटोरी गली’, फिर भी एमआईएस चौकी के सामने सड़क पर लग रही अवैध दुकानें

Date:

 

 

लखनऊ संवाददाता

लखनऊ। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क किनारे लगने वाले खानपान के ठेलों और दुकानों को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से “चटोरी गली” विकसित की गई है, ताकि यातायात प्रभावित न हो और लोगों को सुविधाजनक स्थान पर खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

इस के बावजूद तालकटोरा थाना क्षेत्र में बीएसएनएल कार्यालय के ठीक सामने तथा एमआईएस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें लगाए जाने का सिलसिला जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है।

स्थानीय नागरिकों का सवाल है कि जब नगर निगम ने दुकानदारों के लिए राजाजीपुरम स्थित “चटोरी गली” में स्थान उपलब्ध कराया है, तो फिर सड़क पर अवैध रूप से दुकानें लगाने पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा दुकानों को निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

नगर पंचायत के लिपिक को भेजा गया जेल महोली सीतापुर

महोली( सीतापुर )आदर्श नगर पंचायत के लिपिक रविशंकर गुप्ता...

भाजपा ने गुरु पूर्णिमा पर किया दीपोत्सव

दि ग्राम टुडे,कानपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर...

ढाई आखर वाला प्यार

कैसे लिखूं मैं बरखा, बादल? कैसे लिखूँ बसंत बहार? आहत मन...

ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

पिसावा सीतापुर विकास क्षेत्र पिसावा के ग्राम कपूर पुर...