दि ग्राम टुडे,कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने गुरुवार को श्री कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त ने परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया तथा केंद्र परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न न होने पाए। इसके लिए केंद्र के आसपास लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया।
उन्होंने परीक्षा केंद्र प्रशासन से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी, परीक्षा केंद्र के प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
Date:






