साथियों के उत्पीड़न को लेकर एसडीएम से मिलकर जताया आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी

Date:

लालगंज, प्रतापगढ़। साथियों के उत्पीड़न को लेकर नाराज वकीलों ने गुरूवार को एसडीएम से मिलकर नाराजगी जतायी। संयुक्त अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद व महामंत्री शिवरंजन यादव की अगुवाई में वकीलों ने एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा से मिलकर लालगंज कोतवाली के कल्यानपुर ढ़िगवस मे अधिवक्ता आलोक शुक्ला की भूमिधरी पर प्रशासन द्वारा जबरिया हस्तक्षेप की कार्रवाई को अनुचित ठहराया। वही उदयपुर थाना के खानीपुर निवासिनी महिला अधिवक्ता खुशबू सिंह पर बुधवार को हुए प्राणघातक हमले मे पुलिसिया लापरवाही पर भी वकील आक्रोशित दिखे। लालगंज थाना के मोठिन गांव में अधिवक्ता रामकृष्ण द्विवेदी की भी भूमिधरी पर अवैध अतिक्रमण के मामले के भी निस्तारण में प्रशासन पर लापरवाही का आरोप मढ़ा। वकीलों ने एसडीएम को इन सभी समस्याओं के समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने को लेकर भी आगाह किया। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को सभी मामलो की जांच कराकर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर राममोहन सिंह, अनिल महेश, देवी प्रसाद मिश्र, संदीप सिंह, संतोष पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, अनूप पाण्डेय, शैलेन्द्र शुक्ला, सिंटू मिश्र, गया प्रसाद मिश्र, विपिन शुक्ला, विनोद मिश्र, शिवेन्द्र तिवारी आदि अधिवक्ता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

 कानपुर देहात जिला अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण  

    ब्यूरो‌ रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात जिला अधिकारी कपिल सिंह द्वारा...

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश  द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

  ब्यूरो रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के...

दिनदहाड़े घर में चोरी, 1.76 लाख नकद व जेवरात बच्चों और महिला पर आरोप, जांच शुरू

संवाददाता लखनऊ लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धेश्वर स्थित पिंक...