महोली, सीतापुर। रक्षा बंधन के पावन पर्व पर नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाई-बहन के स्नेह और अपनत्व की अनूठी मिसाल देखने को मिली। स्कूल की बालिकाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. दीपांशु शुक्ला के कार्यालय में उन्हें रक्षा सूत्र बांधा और तिलक किया।
बालिकाओं ने डॉ. शुक्ला को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. दीपांशु शुक्ला ने भी सभी बालिकाओं को दक्षिणा देकर उनका उत्साह बढ़ाया। बालिकाओं ने डॉ. शुक्ला के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
रक्षाबंधन के इस आयोजन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का माहौल भावनात्मक और खुशनुमा हो गया। इस अवसर पर सीएचसी प्रभारी डॉ. दीपांशु शुक्ला सहित चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।






