भारतीय गौ रक्षा संघ ने मुन्ना हजारिया को कानपुर नगर का महासचिव किया नियुक्त

Date:

दि ग्राम टुडे,कानपुर नगर। भारतीय गौ रक्षा संघ (बीजीआरएस) ने सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना हजारिया को संगठन का कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश) का महासचिव नियुक्त किया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति 8 मई 2026 से प्रभावी होगी तथा इसका कार्यकाल एक वर्ष निर्धारित किया गया है।


नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत चंद्रानंद गिरि जी महाराज, अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों एवं संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से मुन्ना हजारिया को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में भारतीय गौ रक्षा संघ कानपुर नगर में और अधिक सशक्त एवं संगठित होगा तथा गौ संरक्षण, सेवा और जनजागरूकता से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।


संगठन ने उम्मीद जताई है कि मुन्ना हजरिया अपने कार्यकाल में अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ते हुए गौ सेवा, संरक्षण और संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...