रक्तदान से जीवन बचाने का संदेश, शालोम भवन में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

Date:

रायबरेली। शालोम भवन, गणेश नगर, रायबरेली में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना रहा।
शिविर में लोगों ने स्वेच्छा से आगे आकर रक्तदान किया और मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया। जिला अस्पताल, रायबरेली की मेडिकल टीम ने शिविर में रक्तदाताओं की आवश्यक जांच एवं रक्त संग्रह की प्रक्रिया संपन्न कराई।
चर्च के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने शिविर के आयोजन और व्यवस्थाओं में सहयोग किया। रक्तदान का आयोजन चर्च के पास्टर अनिल यूके की अध्यक्षता में किया गया। पास्टर अनिल यूके ने सभी रक्तदाताओं, मेडिकल टीम, स्वयंसेवकों तथा सहयोग करने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
रक्तदान शिविर के आयोजक पास्टर अनिल यूके ने कहा कि आज के दिन रक्तदान शिविर में आगे बढ़कर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का हम हृदय से धन्यवाद करते हैं। रक्तदान करने वालों में डॉ. विजय अडाबले, नीरज कुमार गौतम, अशर अनिल, ज्योति, राम कुमार, शंकर लाल, जितेंद्र कुमार राव सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। आप सभी ने अपना समय देकर और स्वेच्छा से रक्तदान करके एक बहुत सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया है। साथ ही, आज का यह अवसर हमें यह सोचने के लिए भी प्रेरित करता है कि हमारे बीच रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। आपका रक्त, किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...

ग़ज़ल 

मुझसे ज़मीर बेच के खाया नहीं गया। मज़बूर को कभी...

स्वाभिमानी स्त्री

लोगों ने मुझे तोड़ने की, हद से ज्यादा कोशिशें की। मैं...