रक्षाबंधन पर महिलाओं की निशुल्क यात्रा से रोडवेज बसों में उमड़ी भीड़

Date:

 

महोली, सीतापुर। रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग की सरकारी बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। निशुल्क यात्रा का लाभ लेने के लिए शुक्रवार को रोडवेज बसों में काफी भीड़ देखने को मिली।

नगर के बड़ागांव तिराहे पर रोडवेज बसों के रुकने के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। बसों के इंतजार में यात्रियों को काफी देर तक खड़ा रहना पड़ा। जैसे ही बस तिराहे पर पहुंचती, गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों में बस में चढ़ने की होड़ मच जाती। सबसे अधिक भीड़ महिलाओं की देखने को मिली।

रक्षाबंधन के चलते अन्य यात्री वाहनों में भी काफी भीड़ रही। ई-रिक्शा में यात्रियों की संख्या अधिक होने से तिराहे पर आवागमन प्रभावित होता नजर आया। बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए कस्बा प्रभारी अशोक सिंह ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। उन्होंने बड़ागांव तिराहे पर खड़े होकर यातायात को नियंत्रित कराया और वाहनों का आवागमन सुचारु बनाए रखने का प्रयास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

महोली नगर क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे गोवंशों को प्राथमिकता के आधार पर पकड़कर सुरक्षित गौशाला पहुंचाया जाए

महोली सीतापुर उपजिलाधिकारी महोली शैलेंद्र गौतम के सख्त निर्देशों...

नवागत रेंजर साजिद हसन ने संभाला कार्यभार

  महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। वन रेंज महोली में...

मानव जीवन अनमोल, व्यर्थ न गवाएं, पंकज जी महाराज

मीरजापुर।जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थापक संत...

पाक्सो एक्ट को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

  महोली अमृत विचार :उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन...