वीरो तुम्हें प्रणाम

Date:

 

मातृभूमि हित मरने वाले

वीरो! तुम्हें प्रणाम।

दुश्मन के मुख पर पहना दी

तुमने कठिन लगाम।

 

चाहे हों अंग्रेज, चीन हो,

चाहे पाकिस्तान।

नहीं रुका है,नहीं झुका है,

अपना हिंदुस्तान।

 

प्राण गँवाये मात न खायी

जीते सब संग्राम।

 

आँख उठाने वाला हम पर

आज न कोई देश।

दिया विश्व को तुमने अपने

साहस का संदेश।

 

संविधान पहचान हिंद की

तुम वीरों के नाम।

 

वीर शहीदों! श्रीचरणों में

नतमस्तक हम आज।

गौरव,मान देश का तुम हो,

तुम भारत के ताज।

 

गीता,बाइबल तुम कुरान हो,

तुम्ही वेद ऋग्- साम।

 

भारत-माँ तूने जन्मे हैं

हिम्मत भरे जवान।

जन्मी वीरांगिनि-विदुषी भी

तूने सदा महान।

 

तू महान है भारतमाता

हे माँ! तुझे प्रणाम।

दुश्मन के मुख पर पहना दी

तुमने कठिन लगाम।

 

*✒️ डॉ शेषपालसिंह ‘शेष’*

‘वाग्धाम’–11डी/ई-36डी,

बालाजीनगर कॉलोनी,

टुण्डला रोड,आगरा–282006

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

 कानपुर देहात जिला अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण  

    ब्यूरो‌ रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात जिला अधिकारी कपिल सिंह द्वारा...

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश  द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

  ब्यूरो रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के...

दिनदहाड़े घर में चोरी, 1.76 लाख नकद व जेवरात बच्चों और महिला पर आरोप, जांच शुरू

संवाददाता लखनऊ लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धेश्वर स्थित पिंक...