महोली सीतापुर महोली नगर में श्री तुरंत नाथ बाबा के दरबार में बाबा के संरक्षण में श्रीमद् भागवत महापुराण एवं श्री राम कथा के भावपूर्ण आयोजन में कथा व्यास रामानुजाचार्य ने भजन की महिमा बताते हुए श्रोताओं का आवाहन किया की भजन ही सत्य है जो भजन करेगा वही साथ जाएगा राम नाम में बड़ी शक्ति है अगर आपने इसका अभ्यास कर लिया तो अंत समय में भी मुझे राम नाम ही निकलेगा उन्होंने कहा भगवान शंकर ने पार्वती जी से कहा की है उमा मैं अपना अनुभव बताता हूं भजन ही सत्य है बाकी जगत सब सपना है। कथा आयोजन में भोले बाबा के दरबार में हाजरी लगाने वाले अनेक सदस्य उपस्थित थे। प्रमुख रूप से अशोक मिश्रा छमी मिश्रा रमा मिश्रा सुधा अवस्थी अरुण मिश्रा चुनमुन शुक्ला देवेंद्र मिश्रा रामकुमार यादव कल्लू यादव रंजन तिवारी राम प्रकाश शुक्ला संतोष शुक्ला डॉक्टर सुरेश गुप्ता अदिति मिश्रा राजेश तिवारी धीरज मिश्रा गोपाली शुक्ला सहित तमाम श्रद्धा उपस्थित थे।
श्री तुरंत नाथ बाबा के दरबार में बाबा के संरक्षण में श्रीमद् भागवत महापुराण एवं श्री राम कथा का आयोजन ।
Date:






