अपनी जेब से दवा-पानी, घायल बेजुबानों की सेवा का उठाया बीड़ा
लहरपुर में गौ रक्षा दल सक्रिय, जिला अध्यक्ष शिवम की पहल बनी चर्चा का विषय
लहरपुर (सीतापुर)। उम्र महज 20 वर्ष, लेकिन गौ सेवा का जज्बा ऐसा कि सड़क पर घायल गौ माता दिखाई पड़ते ही मदद के लिए दौड़ पड़ते हैं। लहरपुर गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष शिवम अपनी ओर से घायल और बीमार गौ माता की दवा-पानी कराकर सेवा कर रहे हैं।
बताया जाता है कि सड़क हादसों में घायल होने वाली गौ माता को अक्सर समय पर उपचार नहीं मिल पाता। ऐसे में शिवम आगे आकर उनकी देखभाल करते हैं और अपनी तरफ से उपचार की व्यवस्था कराने का प्रयास करते हैं। उनका कहना है कि गौ सेवा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इंसानियत का भी फर्ज है।
20 वर्ष की उम्र में सेवा का यह जज्बा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। शिवम की पहल उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो समाज और बेजुबान जीवों की मदद के लिए आगे आना चाहते हैं।
लहरपुर में गौ रक्षा दल सक्रिय दिखाई पड़ रहा है। अब जरूरत है कि घायल गौ माता के उपचार और संरक्षण के लिए समाज के अन्य लोग भी आगे आएं, ताकि सड़क पर तड़पते बेजुबान जीवों को समय पर मदद मिल सके।






