साढ़ पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को दबोचा, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

Date:


कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक डीसीपी साउथ एवं एडीसीपी के निर्देशन में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवसढ़ निवासी शोयब खान उर्फ रानू को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीर राव, उपनिरीक्षक हलीम खान एवं आरक्षी गौरव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

केशव ग्रीन सिटी’ में महा-रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाला

जलप्रलय के बीच सीतापुर पुलिस बनी देवदूत   सीतापुर (दि ग्राम...

सांड के हमले में युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

  महोली, सीतापुर। कोतवाली महोली क्षेत्र के ग्राम सरियामऊ में...

कुछ रिश्ते आवाज नहीं करते

कुछ रिश्ते आवाज़ नहीं करते फिर भी उम्र भर सुनाई...

कितने नाम बदलता है

दादा बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया। सब पैसे का खेल...