कुतुबनगर (सीतापुर)। गुलरिहा स्थित सिद्धनाथ बाबा आश्रम में जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित रासलीला में पूतना वध का जीवंत मंचन किया गया। धार्मिक प्रसंगों पर आधारित इस प्रस्तुति को देखने के लिए आश्रम परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कलाकारों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी मंचन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
रासलीला में दिखाया गया कि गोकुल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खबर मिलते ही कंस चिंतित हो जाता है। वह अपने मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श कर बालक कृष्ण का वध कराने की योजना बनाता है। इसके बाद कंस पूतना को गोकुल भेजता है।
पूतना अपना रूप बदलकर गोकुल पहुंचती है और बालक श्रीकृष्ण को दूध पिलाने का प्रयास करती है। इसी दौरान भगवान श्रीकृष्ण उसका वध कर देते हैं। पूतना वध का दृश्य मंच पर प्रस्तुत होते ही श्रद्धालुओं ने जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।
इसके बाद नंदबाबा के घर श्रीकृष्ण जन्म की खुशी में आयोजित बधाई उत्सव का दृश्य प्रस्तुत किया गया। गोकुलवासी मंगल गीतों पर झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने रासलीला का आनंद लेते हुए कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन व्यास शिवकान्त दीक्षित ने किया। इस अवसर पर आयोजक राजकुमार कश्यप के साथ सुरेश यादव, पंकज शर्मा, नीरज कश्यप, राम मोहन मिश्रा, रत्नेश कश्यप, पंकज कश्यप सहित अन्य श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद






