अमित मिश्रा
सीतापुर (दी ग्राम टुडे )महोली तहसील के एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने सोमवार को तहसील स्थित भूलेख अभिलेखागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभिलेख प्रत्येक दशा में सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखे जाएं। अभिलेखों के रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर मांगी गई फाइल तत्काल उपलब्ध होनी चाहिए तथा सभी अभिलेख निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सुरक्षित रखे जाएं।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अंकुर यादव एवं नायब तहसीलदार राज सिंह उपस्थित रहे।






