सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स संग पुलिस का संवाद, साइबर सुरक्षा पर जोर

Date:


कानपुर नगर। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और डिजिटल अपराधों की चुनौती के बीच पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद एवं समन्वय बैठक आयोजित कर डिजिटल जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। दिनांक 20 अगस्त 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों और जनपद के प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया।


बैठक में पुलिस आयुक्त महोदय ने सोशल मीडिया की व्यापक पहुंच और समाज पर उसके प्रभाव को रेखांकित करते हुए इन्फ्लुएंसर्स से जिम्मेदार एवं तथ्यपरक कंटेंट के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज सूचना के आदान-प्रदान का प्रभावी माध्यम बन चुका है, ऐसे में इसका सकारात्मक और सुरक्षित उपयोग बेहद महत्वपूर्ण है।


इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा एवं अपर पुलिस उपायुक्त/स्टाफ ऑफिसर श्री योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा निर्मित ‘Silent Crimes’ फिल्म का प्रदर्शन किया गया। फिल्म के माध्यम से डिजिटल माध्यमों से जुड़े अपराधों और उनके प्रति सतर्कता के महत्व को प्रभावी ढंग से सामने रखा गया।
बैठक में सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव तथा ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान आवश्यक सावधानियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इन्फ्लुएंसर्स को सकारात्मक, रचनात्मक और समाजोपयोगी कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए भी प्रेरित किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की पहुंच बड़ी संख्या में लोगों तक है। इसलिए वे साइबर ठगी, फर्जी सूचनाओं, डिजिटल अपराधों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक करने में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। बैठक में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने के लिए इन्फ्लुएंसर्स के योगदान की सराहना भी की गई।
बैठक के दौरान पुलिस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के बीच निरंतर संवाद, बेहतर समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि तकनीक के बदलते दौर में पुलिस और डिजिटल क्रिएटर्स के बीच मजबूत समन्वय से साइबर जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने तथा सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल संवाद तक सीमित न रहकर पुलिस-पब्लिक कनेक्ट को डिजिटल माध्यमों के जरिए और अधिक मजबूत करना रहा। बैठक में सकारात्मक एवं जिम्मेदार सोशल मीडिया उपयोग को लेकर साझा प्रतिबद्धता दिखाई दी।
****””””””””””””””””””””
संजय मौर्य l दि ग्राम टुडे
*************************

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...

ग़ज़ल 

मुझसे ज़मीर बेच के खाया नहीं गया। मज़बूर को कभी...

स्वाभिमानी स्त्री

लोगों ने मुझे तोड़ने की, हद से ज्यादा कोशिशें की। मैं...