*हिंदी वर्ण माला के स्वर व्यंजन से रची मेरी कविता

Date:

*अ* अभी समय है,मत व्यर्थ न गंवाएं।

*आ* आओ यह,जीवन सफल बनाएं।।

*इ* इधर-उधर की, छोड़ सभी कुछ।

*ई* ईश्वर से भक्ति,करो कभी कुछ।।

*उ* उर तल में कुछ,सुंदर गुण भर लो।

*ऊ* ऊपर वाले की,कृपा को भर लो।।

*ऋ* ऋषि मुनि से,सब बातें अच्छी।

*ए* एक राह तू, चुन ले जो सच्ची।।

*ऐ* ऐसी-वैसी नहीं,जो नेक राह हो।

*ओ* ओम नाम का,उर में वास हो।।

*औ* और कोई,भले ही न साथ हो।

*अं* अंग प्रत्यंग,ये स्वस्थ साथ हो।।

*अ:* अ: यह कितना,सुंदरतम होगा।

*क* कभी किसी को, कष्ट न होगा।।

*ख* खले अगर कुछ, तो सह लेना।

*ग* गलत कभी ये,निर्णय न लेना।।

*घ* घबराएं जब,प्रभु नाम ये जपना।

*ङ्ग* अंगारों पे भले,तुम्हें हो चलना।।

*च* चलता रहे,यह जीवन सुखमय।

*छ* छल-कपट से, दूर रहें निर्भय।।

*ज* जग है सुंदर, यहाँ खुश रहें सब।

*झ* झगड़े-झंझट से,ये दूर रहें सब।।

*इयाँ(त्र)* इयाँन,अच्छी छोटी गाड़ी।

*ट* टलती बला,जब चलें पिछाड़ी।।

*ठ* ठहरो,सोचो, क्या है करना ?

*ड* डरना है या,गर्व से है रहना।।

*ढ* ढलें उगें जैसे,गगन में प्रभाकर।

*त* तरना चाहें, यदि ये भवसागर।।

*थ* थम के रहें,शक्ति भ्रम न करना।

*द* दम प्रभु भक्ति में, लगा रखना।।

*ध* धन कुछ लगे,निर्धन के सेवा में।

*न* नर ही नारायण हैं,उस सेवा में।।

*प* परमात्मा का रूप, उसे भी जानें।

*फ* फरिश्ता बन,दुःख दर्द पहचानें।।

*ब* बनें मसीहा उनका,आशीष पाएँ।

*भ* भक्त व, भक्तवत्सल बन जाएँ।।

*म* मन की सुख शांति,सदैव पाएँ।।

*य* यहीं स्वर्ग है,यहीं नर्क हम पाएँ।

*र* रब कम दे,ज्यादा दे,क्या फर्क है?

*र* रहो प्रेम से,मेरा तो यही तर्क है।।

*ल* लब पे हो नाम,केवल प्रभु का।

*व* वही करता,बेड़ा पार सब का।।

*स* सत्य राह पर ही, हरदम चलना।

*ष* षड़यंत्रों से दूर,हमेशा ही रहना।।

*श* शराफत,ईमान,में पहचान बनें।

*ह* हरदम केवल,शुचि इंसान बनें।।

*क्ष* क्षमा भावना,रखना श्रेष्ठ प्रदर्शन।

*त्र* त्रय प्रभु की कृपा, का हो दर्शन।।

*ज्ञ* ज्ञप्ति बनाए ज्ञानी,बनें हर जन।

*ज्ञ* से ही ज्ञानी,बन ज्ञान देता मन।।

 

 

 

*नोट*: *ण* (देवनागरी वर्णमाला में टवर्ग का पाँचवां व्यंजन है।

इससे कोई शब्द ही नहीं बना है,किन्तु संस्कृत से आए शब्दों का *ण* ही हिंदी के तद्भव शब्दों में प्रायः *न* बन जाता है।

उदाहरण स्वरूप जैसे- रामायण(रामायन),बाण(बान),कारण(कारन),मरण(मरन)आदि

इसलिए कविता में *ण* से कोई पंक्ति लिखना संभव नहीं है।

 

कविता पूर्ण करने की दृष्टि से *र* और *ज्ञ* का प्रयोग दो बार इसमें किया गया है।

 

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित ©®

 

रचयिता :

 

*ज्ञान विभूषण डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव*

सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रवक्ता-पी.बी.कालेज,प्रतापगढ़,उ.प्र.

(शिक्षक,कवि,लेखक, साहित्यकार, लघुकथाकार,समीक्षक एवं समाजसेवी)

इंटरनेशनल ज्वाइंट ट्रेजरर, 2023-2024, ए. सी.आई.

एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल,कोलकाता,प.बंगाल,भारत

(वरिष्ठ समाजसेवी-प्रांतीय,राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय सेवा संगठन)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

महोली में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, दो स्कूटी जलकर राख

    अमित मिश्रा महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। महोली कस्बे के...

बिहार की माटी का अनमोल कलारत्न: संघर्षों की भट्टी में तपकर कुंदन बने प्रद्युम्न कुमार

गया/बिहार ईश्वर द्वारा निर्मित कुछेक व्यक्तित्वों के जीवन का...