हमारा प्यारा भारत साहित्यिक संस्थान द्वारा दिनांक :14 /9 /2026 को आभासी पटल पर *हिन्दी दिवस* के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। सभी साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मंच को सजाया और अपना सुंदर काव्य पाठ करके मंच को गौरवान्वित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रसिद्ध ग़ज़लकार रामदेव शर्मा ‘ राही ‘ जी ने शुभ आशीष देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छगनलाल मुथा जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना युवा कवि अनुराग उपाध्याय ने की मधुर वाणी के साथ और गणेश वंदना डॉ प्रियंका भूतड़ा ‘प्रिया’ जी के सुंदर प्रस्तुति के साथ किया l काव्य गोष्ठी में शामिल प्रतिभागी दिलीप कुमार शर्मा,दिनेश चन्द्र जाटव, संजय जैन ‘बीना’,छगनलाल मुथा,डॉ छाया जोशी आद्या, सविता मेहरोत्रा ‘सुगंधा’, ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति, डॉ. प्रियंका भूतड़ा ‘प्रिया’, रामदेव शर्मा राही आदि ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष रामदेव शर्मा ‘ राही ‘ जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम ने अपना उच्च रूप ग्रहण किया। उन्होने ने सभी को अपना आशीष दिया। अंत में संचालिका प्रियंका जी ने सभी साहित्यकारों के प्रति हार्दिक धन्यवाद प्रेषित करते हुए गोष्ठी के स्थगन की घोषणा की।






