अपनी जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन विस्तार और युवाओं की भागीदारी पर होगा मंथन

Date:

दि ग्राम टुडे,लखनऊ। अपनी जनता पार्टी युवा मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 30 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे एवेन्यू 30 होटल, सेक्टर-2, एल्डिको उद्यान, रायबरेली रोड, लखनऊ में आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और युवा साथियों में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं युवा कार्यकर्ताओं से समय से उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया है।
बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने, आगामी राजनीतिक रणनीति तैयार करने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। पार्टी का मानना है कि मजबूत संगठन ही सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का आधार बन सकता है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि आज के समय में युवाओं की भूमिका राजनीति और समाज दोनों में बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे में युवा मोर्चा को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाकर समाज के हर वर्ग की आवाज को बुलंद किया जाएगा। बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारी अपने सुझाव भी रखेंगे, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिल सके।
अपनी जनता पार्टी ने सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को अपना मुख्य उद्देश्य बताते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संघर्ष तेज करने की अपील की है। पार्टी के नारों “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” तथा “हक, हिस्सा और सम्मान – यही हमारा है अभियान” के माध्यम से सामाजिक बराबरी और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है।
बैठक को लेकर पार्टी नेतृत्व ने कहा कि यह आयोजन आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। पार्टी ने सभी युवा साथियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

उरदौली फायर प्रकरण में दो अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद।

  सीतापुर (दी ग्राम टुडे ) पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा...

भव्य जागरण का किया गया आयोजन

    कुतुबनगर (सीतापुर) कुतुबनगर क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम में मां...

राजपुर मे स्वदेशी जागरण मंच के तहत की गई बैठक

    ब्यूरो  राजकुमार   राजपुर कानपुर देहात,कस्बे के शिवधाम वाटिका मे स्वदेशी...

पीएसएसएस संगठन की लखीमपुर जनपद ईकाई की समीक्षा बैठक हुई संपन्न 

  मनीष वर्मा जिलाअध्यक्ष अनुराग कुमार उपाध्यक्ष तथा रामजीवन बने...