पांडु नदी किनारे संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Date:

कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र के बदुआपूर स्थित पांडु नदी के पास सोमवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जबकि युवक के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों ने नदी किनारे युवक का शव पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पनकी एसीपी, थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। वहीं युवक के नाक और मुंह से खून निकलने के कारण परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
पनकी पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यदि हत्या की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

भव्य जागरण का किया गया आयोजन

    कुतुबनगर (सीतापुर) कुतुबनगर क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम में मां...

राजपुर मे स्वदेशी जागरण मंच के तहत की गई बैठक

    ब्यूरो  राजकुमार   राजपुर कानपुर देहात,कस्बे के शिवधाम वाटिका मे स्वदेशी...

पीएसएसएस संगठन की लखीमपुर जनपद ईकाई की समीक्षा बैठक हुई संपन्न 

  मनीष वर्मा जिलाअध्यक्ष अनुराग कुमार उपाध्यक्ष तथा रामजीवन बने...

उर्वरक वितरण से पूर्व ग्राम स्तर पर फार्मर आईडी शिविर लगाए जाएं :  नवल किशोर मिश्रा

वीरेश तिवारी   सीतापुर। आजाद अधिकार सेना सीतापुर के जिला अध्यक्ष...