कानपुर कमिश्नरेट में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, पुलिस आयुक्त ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

Date:

कानपुर कमिश्नरेट में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, पुलिस आयुक्त ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
दि ग्राम टुडे,कानपुर नगर। पुलिस आयुक्त कार्यालय सभागार में सोमवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, साइबर अपराध तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों को अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।


बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) संकल्प शर्मा, समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, सभी थाना प्रभारी, संयुक्त निदेशक अभियोजन, क्षेत्रीय परिवहन विभाग के अधिकारी, आबकारी विभाग तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस आयुक्त ने समीक्षा के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित अपराधों, उनके अनावरण और अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।


बैठक में साइबर अपराध से जुड़े मामलों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड और डिजिटल अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जाएं।
इसके अलावा न्यायालय से संबंधित लंबित प्रकरणों, अभियोजन कार्यवाही और दोषसिद्धि दर को बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त ने अभियोजन अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में यातायात व्यवस्था, अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई तथा अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने सभी अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने तथा जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

केशव ग्रीन सिटी’ में महा-रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाला

जलप्रलय के बीच सीतापुर पुलिस बनी देवदूत   सीतापुर (दि ग्राम...

सांड के हमले में युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

  महोली, सीतापुर। कोतवाली महोली क्षेत्र के ग्राम सरियामऊ में...

कुछ रिश्ते आवाज नहीं करते

कुछ रिश्ते आवाज़ नहीं करते फिर भी उम्र भर सुनाई...

कितने नाम बदलता है

दादा बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया। सब पैसे का खेल...