अमित मिश्रा
महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे कृषक इंटर कॉलेज महोली के प्रांगण में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” की थीम पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में कॉलेज के अध्यापक-अध्यापिकाओं, छात्र-छात्राओं, नगर पंचायत महोली के कर्मचारियों तथा वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान कॉलेज परिसर में लंबे समय से लगे सीटीयू के ट्रांसफॉर्मेशन का कार्य जनभागीदारी के माध्यम से कराया गया। साथ ही परिसर में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई।
” अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और सामूहिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस मौके पर सभी ने अपने आसपास साफ-सफाई रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया “
“नगर पंचायत महोली का संदेश— “आपका एक कदम स्वच्छता की ओर, स्वच्छ महोली–सुंदर महोली”






