महोली (सीतापुर)। आदर्श नगर पंचायत महोली द्वारा सुलभ शौचालय के पास लगाया गया शहीद पार्क का बोर्ड अब हटाकर शहीद पार्क के सामने लगा दिया गया है। इस संबंध में स्वराज इंडिया लाइव में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
खबर का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी रामकृष्ण वर्मा के निर्देश पर नगर पंचायत कर्मचारियों ने बोर्ड को वहां से उखड़वाकर शहीद पार्क के सामने स्थापित करा दिया। बताया गया कि बोर्ड गलत स्थान पर लगाए जाने को लेकर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों ने आपत्ति जताई थी।
पूर्व सैनिकों एवं नागरिकों की आपत्ति को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने यह कदम उठाया। बोर्ड को उचित स्थान पर लगाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की कार्रवाई की सराहना की।






