मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल इंदिरा नगर, राजगढ़, मिर्जापुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। प्रबंधक श्रवण सिंह और प्रधानाचार्य ने दोनों नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यार्थियों ने भाषण, देशभक्ति, कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक श्रवण सिंह ने कहा कि गांधी जी का सत्य, अहिंसा, स्वच्छता का संदेश और शास्त्री जी का सादगी, ईमानदारी, राष्ट्र सेवा का जीवन आज भी प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने छात्रों से इन आदर्शों को अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने को कहा।
प्रधानाचार्य मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन हमें कर्तव्य निष्ठा, अनुशासन, आत्मनिर्भर और राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्रों से सत्य, स्वच्छता, अनुशासन और सेवा की भावना को दैनिक जीवन का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय हित स्वच्छता, और जिम्मेदार नागरिक बनने के संकल्प के साथ हुआ।
गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश
Date:






