ब्यूरो चीफ राजकुमार सिंह
कानपुर देहात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर आज डेरापुर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में गांधी जयंती अत्यंत गरिमा और धूमधाम के साथ मनाई गई इस विशेष दिन को समर्पित करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ पुनीत पाण्डेय के निर्देशन मे सिठमरा मे एक स्वास्थ्य शिविर और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों मे स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें पूरे अस्पताल परिसर में सघन सफाई अभियान चलाया गया ओपीडी, वॉर्ड और परिसर को पूरी तरह साफ-सुथरा कर संक्रमण मुक्त बनाया गया तथा एंटी-लार्वा रसायनों का छिड़काव किया गया
‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत सिठमरा उपकेंद्र मे लगाए गए विशेष शिविर में कुल 35 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण व जांच कर उन्हें निःशुल्क उपचार एवं दवाइयां प्रदान की गईं मरीजों की शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी आवश्यक जांचें मौके पर ही मुफ्त की गई और लोगो से अपने आस पास सफाई रखने, जलभराव ख़त्म करने तथा मक्षरजनित बीमारियों से बचाव हेतु प्रेरित किया गया इस शिविर मे डॉ. अनुपम सिंह, हितेंद्र मित्तल, एएनएम दीपा पांडेय, एलटी कुलदीप सचान, संगिनी सबीना बानो,आशा बहुएं और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनीत पांडेय ने इस अवसर पर कहा कि अस्पताल को पूरी तरह स्वच्छ रखना और अंतिम छोर के मरीज को उपचार देना ही बापू को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है |






