नशाबंदी को लेकर 20 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी

Date:


कानपुर। उत्तर प्रदेश में पूर्ण नशाबंदी लागू कराने की मांग को लेकर सामाजिक संगठन ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग ने सरकार के खिलाफ निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने कहा कि यदि 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश सरकार विधानसभा में पूर्ण नशाबंदी का विधेयक नहीं लाती है तो 20 नवंबर से लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।


संगठन की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया कि देश और समाजहित में वर्ष 2011 से बुराइयों के खिलाफ संघर्ष कर रहे ऑपरेशन विजय ने अगस्त 2026 में नशे के बढ़ते प्रभाव को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों और कोर कमेटी के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में उत्तर प्रदेश को नशामुक्त प्रदेश बनाने के लिए व्यापक “नशामुक्त उत्तर प्रदेश अभियान” चलाने का निर्णय लिया गया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह के मुताबिक संगठन उत्तर प्रदेश सरकार को प्रदेश में नशे से होने वाले नुकसान से जुड़े आंकड़ों सहित एक ज्ञापन भेजेगा। इसमें मांग की जाएगी कि गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश विधानसभा में विशेष विधेयक लाकर प्रदेश में पूर्ण नशाबंदी लागू की जाए।


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े और सक्षम राज्यों में शामिल है। जब गुजरात और बिहार में पूर्ण नशाबंदी लागू हो सकती है तो उत्तर प्रदेश को भी नशामुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। संगठन का दावा है कि नशे के बढ़ते प्रचलन से परिवार, युवा और समाज प्रभावित हो रहे हैं और इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए व्यापक नीति की आवश्यकता है।
शिवमंगल सिंह ने बताया कि यदि सरकार निर्धारित समयसीमा तक पूर्ण नशाबंदी का विधेयक नहीं लाती है तो 2 अक्टूबर को संगठन के उत्तर प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसी बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा और 20 नवंबर 2026 से लखनऊ स्थित इको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लागू किया जाएगा।


उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील की कि संगठन के ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए 2 अक्टूबर तक पूर्ण नशाबंदी लागू करने की दिशा में आवश्यक विधायी पहल की जाए। साथ ही स्पष्ट किया कि मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में संगठन प्रदेशवासियों के हित में आंदोलन को निर्णायक रूप से आगे बढ़ाएगा।


*************”*******
संजय मौर्य l दि ग्राम टुडे
“””””””””””””””””””””””””””””””””””””
शिवम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...

ग़ज़ल 

मुझसे ज़मीर बेच के खाया नहीं गया। मज़बूर को कभी...

स्वाभिमानी स्त्री

लोगों ने मुझे तोड़ने की, हद से ज्यादा कोशिशें की। मैं...